फतेहाबाद

कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम के लिए डीसी ने गठित की कमेटी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
उपायुक्त डा.हरदीप सिंह ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीडऩ व लैंगिक समानता को लेकर चार सदसीय आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया है। यह समिति कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ की रोकथाम तथा इस प्रकार की शिकायतों के निवारण की दिशा में कार्य करेगी। समिति में उपायुक्त कार्यालय की अतिरिक्त जिला न्यायवादी उपमा आहूजा को अध्यक्ष, उपायुक्त कार्यालय के सहायक बलवंत सिंह को महासचिव, लिपिक नीलम नोखवाल व राजरानी को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है।
डा.हरदीप सिंह ने बताया कि कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ संबंधी एक्ट 2013 के सैक्शन 4 सब सैक्शन 1 के तहत इस कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटी के गठन से महिलाओं को कार्य स्थल पर समर्थन मिलेगा और उन्हें काम करने में सुविधा रहेगी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर होली का त्योहार मनाने पर मनाही

Jeewan Aadhar Editor Desk

पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए खंड स्तर पर आयोजित होंगे शिविर

छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की…अब जेल की खायेगा हवा