हिसार

डा.प्रियंका सोनी होगी हिसार की डीसी

हिसार,
डा.प्रियंका सोनी हिसार की नई उपायुक्त होगी। जल्द ही वे अपना कार्यभार संभालेगी। डा.प्रियंका सोनी आमजन की सुविधा पर ध्यान देने वाली आफिसर के रुप में पहचानी जाती है। इसके अलावा वे सरकारी कार्यालयों में साफ—सफाई रखने व समय पर काम करने पर विशेष नजर बनाए रखती है।
2012 बैच की आइएस हैं डा. प्रियंका सोनी
डीसी डा. प्रियंका सोनी 2012 बैच की आईएएस है। इससे पूर्व डा. प्रियंका सोनी डीसी कैथल, एसडीएम बल्लभगढ़, एसडीएम अंबाला, हुडा प्रशासक फरीदाबाद, अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी, नगर निगम आयुक्त करनाल, अतिरिक्त उपायुक्त करनाल, आयुक्त नगर निगम पानीपत के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

Related posts

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को गिरफ्तार नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ मंगलवार को करेगा पूरे प्रदेश विरोध प्रदर्शन : गौतम

बजरंग दास गर्ग बोले, सरकार जकड़ रही है गुलामी की जंजीरों में

हिसार सीआईए की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मुंशी की उपचार के दौरान हुई मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk