ज्योतिष

कामधंधे को लेकर हैं परेशान..राशि के अनुसार चुने अपना काम

मेष
मेष राशि वालों के ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। मंगल भूमि, सेना, खेल, साहसिक कार्य, इंजीनियरिंग आदि का कारक होता है। ऐसे में मेष राशि वालों मंगल से जुड़ा कोई काम अपनाना चाहिए।

वृष
वृष राशि वाले शुक्र ग्रह से से जुड़ा कोई काम अपनाएं क्योंकि वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह कला, सौंदर्य, नृत्य-संगीत, अभिनय, लेखन आदि का कारक होता है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को गणित, बैंकिंग, तार्किक विषयों, लेखन, संवाद, मीडिया, कम्यूनिकेश आदि क्षेत्रों में जाना चाहिए।

कर्क
कर्क राशि वालों को जल और तरल पदार्थों (कोल्ड्रिंग्स, बर्फ, समुद्री जहाज, नाव, फिशिंग) से जुड़े काम को अपनाना चाहिए। दरअसल कर्क राशि चंद्रमा की राशि होती है और चंद्रमा के कारक जल और तरल पदार्थ हैं।

सिंह
सिंह राशि वालों को राजनीति, सरकारी नौकरी, औषधि, स्टाक एक्सचेंज, कपड़ा, रुई, स्टेशनरी एवं फल से संबंधित क्षेत्रों जाना चाहिए।

कन्या
कन्या राशि वाले गणित, बैंकिंग, तार्किक विषयों, लेखन, संवाद, मीडिया, कम्यूनिकेशन क्षेत्रों को अपनाएंगे तो कामयाबी मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है।

तुला
तुला राशि वालों के पर भी शुक्र का प्रभाव देखने को मिलता है. तुला राशि वालों को शुक्र ग्रह के कारक जैसे कला, सौंदर्य, नृत्य-संगीत, अभिनय, लेखन जैसे क्षेत्रों में जाना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों भूमि, सेना, खेल, साहसिक कार्य, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए।

धनु
धनु राशि के लोगों को ज्ञान और शिक्षा, लेखन से जुड़े काम में सफलता मिलती है। इसके अलावा शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, आयात-निर्यात से जुड़े कामों में भी कामयाबी मिल सकती है।

मकर
मकर राशि वाले प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।

कुंभ
कुंभ राशि वाले शोध कार्य, शिक्षण कार्य, प्राकृतिक, उपचारक, दार्शनिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, वायुयान, मैकेनिक, बीमा, ठेकेदारी आदि क्षेत्रों में जा सकते हैं।

मीन
मीन राशि वाले जातकों को एनजीओ, अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन जैसे कामों में अधिक कामयाबी मिलती है।

Related posts

मासिक राशिफल फरवरी 2018

3 ग्रहों का गोचर: राजनेताओं पर लगेंगे आरोप, मनोरंजन उद्योग को लगेगा झटका

शनि और मंगल होंगे एक—दूसरे के सामने, घटेगी बड़ी घटनाएं—जानें विस्तृत रिपोर्ट