हिसार

आदमपुर : सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
आदमपुर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा गांव भाणा के पास कार—बाइक की टक्कर के चलते हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस को दिए बयान में खाराखेड़ी निवासी घायल 18 वर्षीय राहुल ने बताया कि वह अपने पड़ोसी 48 वर्षीय किशोरी व 35 वर्षीय धर्मपाल के साथ गुरुवार रात 8 बजे दड़ौली से खाराखेड़ी की तरफ बाइक से आ रहा था। बाइक किशोरी चला रहा था। जैसे ही बाइक भाणा के गोदारा होटल के पास पहुंची तो चिंदड़ की तरफ से आ रही कार HR24W-6916 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दूर जा गिरे। मौके से कार चालक कार लेकर फरार हो गया।

राहगिरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डाक्टर ने किशोरी व धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने राहुल के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279,304A,427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

गांव खाराखेड़ी में रहने वाले गुरुदेव ने बताया कि किशोरी और धर्मपाल की मौत की सूचना गांव में शुक्रवार सुबह पहुंची। जैसे ही गांव में दो जवान लोगों की मौत की सूचना पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर एकत्रित हो गए। गुरुदेव ने बताया कि दोनों युवक काफी ​मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। मेहनत—मजदूरी करके परिवार का भरण—पोषण करते थे।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दो नए कंटेनमेंट जोन बनाए व पहले बने कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ाया : उपायुक्त

भारतीय जीवन बीमा निगम हिसार शाखा-2 कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk

खराब फसलों का बीमा दिलाने को लेकर किसानों ने ज्ञापन सौंपा

Jeewan Aadhar Editor Desk