हिसार

नरेन्द्र खरड़ बने इंटक से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के हिसार डिपो प्रधान

हिसार,
इंटक से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के हिसार डिपो का प्रधान नरेन्द्र खरड़ को चुना गया है। ​डिपो प्रधान रहे रमेश माल की पदोन्नति उपरांत तबादला होने पर उनकी जगह नरेन्द्र खरड़ को प्रधान बनाया गया है।
प्रधान बनने उपरांत नरेन्द्र खरड़ ने कहा कि यूनियन ने उनमें जो विश्वास जताया है, उस पर वे सबके सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार सांझा मोर्चा के साथ मिलकर कर्मचारियों की लंबित मांगों व समस्याओं को जोर—शोर से उठाया जाएगा ताकि उनका हल किया जा सके। नरेन्द्र के प्रधान बनने के अवसर पर सांझा मोर्चा के नेताओं रामसिंह बिश्नोई, रमेश माल, राजबीर दुहन, आत्माराम नेहरा, राजपाल नैन, हनुमान बिश्नोई, राजकुमार चौहान, प्रदीप हुडा, हनुमान जांगड़ा व सूरजमल पाबड़ा सहित अन्य ने उनको बधाई दी और स्वागत किया।

Related posts

जम्भ शक्ति संस्था ने किया बसंत पंचमी पर हवन, नये सत्र की शुरूआत

Jeewan Aadhar Editor Desk

भरी दोपहरी में भाजपा के खिलाफ गरजे व्यापारी, प्रदेशभर में आढ़तियों ने हड़ताल कर दिया धरना

गुजवि के दो विद्यार्थियों का गुडग़ांव की कंपनी में हुआ चयन