हरियाणा

डीएसपी सुरेंद्र सिहं बिश्नोई के हत्यारे गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

आदमपुर,
नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिहं बिश्नोई की हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया गया है। लेकिन इस गिरफ्तारी से पहले आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। इसमें एक आरोपी को गोली भी लगी है और उसे पकड़ लिया गया है। इसका नाम इक्कर बताया गया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह जिले में अवैध खनन रोकने गये थे। उस दौरान उनको डंपर से कुचलकर मार डाला गया था।
जानकारी के मुताबिक, सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र सिद्धू की टीम व आरोपियों में मुठभेड़ हुई थी। आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान यह एनकाउंटर हुआ था।

Related posts

कंपनी के गार्ड को बंधक बना कंपनी से लाखों रुपए की कॉपर की डकैती

अकेलेपन से मुरझाए चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने

83 विधायकों पर सरकार के करोड़ों रुपए बकाया, वेतन से काट रही है सरकार रिकवरी की रकम