राशिफल

19 अक्टूबर 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको पुराने कानूनी विवादों और झगड़े से छुटकारा भी मिल सकता है। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

वृष
आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर निश्चित रूप से कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन
आज आप फाइनेंस से जुड़े फैसले ले सकते हैं। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। भाई बहन से सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहे है। व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। यह और खिलाड़ियों को खेल से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

कर्क
आज किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिल सकती है। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह
आज का दिन इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। आज प्रमोशन में बढ़ोतरी की चर्चा हो सकती है। पैसों की बरसात होगी। किसी धार्मिक काम पर पैसा खर्च करेंगे, तो जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज का दिन क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। धन के मामलों में बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें।

तुला
अपने व्यवहार से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक
आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु
आज का दिन कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत कराने वाला रहेगा। बिजनेस में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। बिजनेस में रुचि बढ़ेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर
आज नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है तो ये कोशिश पूरी हो सकती है। आज किसी भी कानूनी कागजातों पर साइन करने से पहले सावधानी कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

कुंभ
आज सुबह से ही किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है।

मीन
आज रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा बिजी रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें। आज मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

Related posts

4 सितम्बर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 फरवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

16 अप्रैल 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल