फरीदाबाद

दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस वालों को पीटा, पीसीआर वैन को भी तोड़ डाला

बल्लभगढ़,
शराब माफिया ने मंगलवार देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही पथराव करते हुए पीसीआर वैन को भी तोड़ डाला। हमले की सूचना पाकर हमले की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया, वहीं घायल हुए 2 पुलिस कर्मियों को अस्पताल में दाखिल कराया गया।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-62 में आशियाना में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उनके पड़ोस में एक व्यक्ति शराब बेचता है। इस बात को लेकर शिकायतकर्ता और शराब बेचने वालों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाने से एक पीसीआर टीम को भेजा गया।

आरोप है कि शराब बेचने वालों ने पीसीआर टीम पर पथराव कर दिया। पथराव होने से पीसीआर वैन के शीशे टूट गए और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा उसमें मौजूद 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा गया। पुलिस पर हमले की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

Related posts

पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा का निधन, पैतृक गांव खाबड़ा कलां में होगा अंतिम संस्कार

रविवार को फरीदाबाद में आंधी का तांड़व, रेलवे स्टेशन की छत उखड़ने से कई यात्री हुए घायल

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म..आरोपी को भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले