रोहतक

हिसार लोकसभा से भूपेंद्र सिं​ह हुड्डा नहीं होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, जानें पूर्व सीएम ने क्या कहा

रोहतक,
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर सोशल मीडिया में लगातार कयास लगाए जा रहे है कि वे हिसार लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। लेकिन इन कयासों को स्वयं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे केवल विधानसभा चुनाव के मैदान में हुंकार भरेंगे।

उनका कहना है कि सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वे चाहे तो लोकसभा चुनाव लड़ें। मेरा कोई इरादा नहीं है। आगे विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं। दीपेंद्र रोहतक से चुनाव लड़ेगा। जल्द पार्टी प्रदेश में लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी। हुड्डा मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार कटाक्ष करते हुए कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा, प्रदेश की जनता सरकार ही बदल देगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है, जबकि वे और चौटाला भी तो पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर हुड्डा ने कहा कि अदालत में ईडी को जवाब देना होगा, आखिर केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया। राजनीति से प्रेरित होकर किसी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए।

कंपनियों से चंदे के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कार्रवाई का डरा दिखाकर चंदा लेना गलत है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संतकुमार व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

एटीएम का कैश बॉक्स कटर से काटकर ले गए चोर, लाखों की नगदी होने का अंदेशा

Jeewan Aadhar Editor Desk

सावधान व्यापारियों! अंजान से सरसों मत खरीदना, वेयर हाउस से 2 करोड़ की सरसों गायब

हरियाणा में गैंगवार, ताबड़तोड़ चली गोलियां, 2 की मौत—2 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk