गुरुग्राम

हरियाणा में हादसा : तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका

शाम साढ़े सात के करीब की घटना, प्रशासन लगा बचाव व राहत कार्य में

गुरुग्राम,
गुरुग्राम क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत के गिर गई। इसके मलबे में दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने का यह हादसा फरुखनगर के खावसपुर इलाके में हुआ है। फिलहाल जिला प्रशासन की तमाम टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। यह इमारत शाम को 7.30 के आसपास गिरी है, फिलहाल बिल्डिंग के गिरने की वजह का पता नहीं चल सका है।

मौके पर मौजूद DCP राजीव देसवाल ने कहा, ‘हमें बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग के लोग मौके पर मौजूद हैं और फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।’

Related posts

बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोग घायल, बस के उड़े परखच्चे

गुरुग्राम में 200 झुग्गियां जलकर खाक, एक बच्चे की मौत

खट्टर को भरी सभा में खरीखेटी सुनाई मोदी के मंत्री ने, बोले- अगले चुनाव में आपसे उम्मीद नहीं