फतेहाबाद सिरसा हरियाणा हिसार

रोडवेज नेता दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह 27 को हिसार में

राज्यभर से पदाधिकारी व कर्मचारी होंगे सम्मान समारोह में शामिल

हिसार,
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में हिसार डिपो प्रांगण में 27 मई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में हिसार सहित राज्य के विभिन्न डिपुओं, सब डिपुओं व राज्य स्तर के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। दलबीर किरमारा 31 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं।
हिसार डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई एवं प्रेस सचिव दर्शन जांगड़ा ने बताया कि राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में होने वाले सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूूरी कर ली गई है। समारोह के प्रति हिसार सहित राज्य भर के कर्मचारियों में जोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि दलबीर किरमारा द्वारा राज्य प्रधान रहते हुए किए गए संघर्षों व कर्मचारी हितैषी कार्यों को देखते हुए कर्मचारी वर्ग में जोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि दलबीर किरमारा ने अपने संघर्ष के बल पर संगठन की एक अलग पहचान बनाई वहीं कर्मचारियों के हित में वे कार्य किए, जिनके लिए कर्मचारी अक्सर तरसते रहते थे। उन्होंने बताया कि दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह हिसार डिपो प्रांगण में दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसमें राज्य स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न डिपुओं व सब डिपुओं के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि यह सम्मान समारोह ऐतिहासिक होगा। समारोह की तैयारी व इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी लगे हुए हैं।

Related posts

सांसद बृजेंद्र सिंह 19 को लेंगे दिशा कमेटी की बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : बाइक मिस्त्री पर हमला, जमकर पीटा, सोने के चैन और नगदी गायब

Jeewan Aadhar Editor Desk

शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के कारण स्वस्थ व सुखी जीवन जी रहा हूं : अनिल विज