भिवानी शिक्षा—कैरियर

हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

भिवानी,
हरियाणा में भिवानी बोर्ड आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। हरियाणा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी 12वीं कक्षा का 2021 का रिजल्ट (12Th Result 2021 of HBSE) आज ​जारी ​हो गया है।
यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड यानि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के हायर सेकेंड्री के नतीजों की आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर एक्टिव किया गया। बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने रिजल्ट जारी किया। 2 लाख 25 हजार बच्चों का परिणाम निकाला गया है, जो शत-प्रतिशत रहा यानी लगभग सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है। 3376 बच्चों का रिजल्ट रोका गया है। 1350 बच्चों को 99% अंक मिले हैं, लेकिन किसी को भी 100% अंक नहीं मिले हैं। परिणाम आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर निकाला गया है।

कैसे निकाले अपना रिजल्ट ?
छात्र को सबसे पहले भिवानी बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर होमपेज पर रिजल्ट के लिए लिंक ओपन होगा। रिजल्ट में जाकर आपको अपनी कक्षा निर्धारित करनी होगी। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और DOB डालनी होगी। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

बिना एडमिट कार्ड रिजल्ट कैसे निकालें ?
बिना एडमिट कार्ड के भी रिजल्ट निकाल सकते हैं। इसके लिए आसान प्रक्रिया होगी। भिवानी बोर्ड की साइट पर जाना होगा। रिजल्ट लिंक को क्लिक करना होगा। यहां पर आपको रोल नंबर और DOB के लिंक मिलेगा।
अगर आपके रोल नंबर याद नहीं तो आप दूसरा ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपना नाम, DOB, माता का नाम, पिता का नाम भरना होगा। इससे आपका रिजल्ट निकल जाएगा। यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट निकालने का तीसरा तरीका
भिवानी बोर्ड की साइट पर जाएं। रिजल्ट में जाकर अपनी कक्षा निर्धारित करें। यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर रिजल्ट निकाल सकते हैं। यहां क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट

Related posts

8 जून को आयेगा 10वीं का रिजल्ट, नहीं होगा विज्ञान का पेपर

बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग ज्वैलर्स से की लूटपाट

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा सरकार पर जमकर बरसी किरण चौधरी

Jeewan Aadhar Editor Desk