कुरुक्षेत्र राजस्थान

सेक्सटॉर्शन मामला : हरियाणा के भोले युवक को फंसा ठगे 1 लाख रुपए—जानें पूरा मामला

लड़की बन लड़के को लिया झांसे में, ऐंठने शुरु कर दिए पैसे

कुरुक्षेत्र,
राजस्थान के भरतपुर में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ सेक्सटॉर्शन के आधार पर एक लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। कुरुक्षेत्र पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

मामला नगर थाना इलाके का है जहां के निवासी बदमाश ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित से एक लाख रुपये ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित व्यक्ति ने सेक्सटॉर्शन का मामला कुरुक्षेत्र पुलिस में दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नगर थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया क‍ि कुरुक्षेत्र निवासी अक्षय गुप्ता ने कुरुक्षेत्र पुलिस से शिकायत की थी क‍ि कुछ लोगों ने लड़की बनकर उसे मैसेज किया और उसे अपने झांसे में ले लिया जिसके बाद वीडियो कॉल कर पॉर्न वीडियो दिखाया।

उसे लगा कि जिस लड़की से वह बात करता था, वही लड़की उससे उसके सामने इस तरह की हरकतें कर रही है। तभी बदमाशों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ठग लिए। समीन नाम के ठग को गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस साथ ले आई है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

ब्यूटी पार्लर से दुल्हन हुई गायब, वर—वधु पक्ष और पुलिस कर रही है तलाश

Jeewan Aadhar Editor Desk

पिकअप-कार की भिड़ंत में पत्रकार कुलश्रेष्ठ व उनके भाई दीपक कक्कड़ का निधन, पांच घायल

Rajasthan election results 2018: 27 सीटों के नतीजे आए सामने, जानें कहा किसने किया ‘राज’

Jeewan Aadhar Editor Desk