हिसार

सरपंच जगतपाल के विजयी जुलूस में कई लोगों की कटी जेब

मंडी आदमपुर,
मंडी आदमपुर ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर जगतपाल अग्रवाल की भारी वोटो से जीत हुई। इस दौरान मार्केट कमेटी बूथ से लेकर उनकी दुकान तक विजयी जुलूस निकाला गया। महज 750 मीटर के इस विजयी जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। करीब आधा दर्जन जगहों पर लोगों लड्डू बांटकर जुलूस का स्वागत किया।

इनके निकले पैसे
डीजे की थाप पर लोग लगातार डांस कर रहे थे। इसका फायदा उठाकर जेब तराशों ने कई लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार जुलूस में कश्मीरी लाल स्नेही,सदलपुर निवासी सुभाष गोदारा व पवन मोहब्बतपुरियां का पर्स निकल गया। बलवीर दलाल का पर्स व 40 हजार रुपए, प्रहलाद व्यापारी के 50 हजार रुपए व पवन कुमार छानीवाले के 13 हजार रुपए निकल गए। कृष्ण कुमार गर्ग के 5 हजार रुपए निकल गए। इसके अलावा कुछ लोगों के 100 से 200 रुपए भी जेब से निकल गए।

क्या बोले लोग
कश्मीरी लाल स्नेही का कहना है कि उनके पर्स में पैसों के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड था। इसी प्रकार पवन मोहब्बतपुरियां के पर्स में पैसों के साथ कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट थे। सुभाष गोदारा ने बताया कि उनके पर्स में पैसे तो कम थे लेकिन पेन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ जरुरी हिसाब—किताब के कागजात थे। बलवीर दलाल के पर्स में जरुरी कागजात व लाइसेंस था। चारों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को डॉक्यूमेंट कहीं पर पड़े मिले को उन्हें उन तक पहुंचा दें।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाए जाएंगे : महापौर

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : शानदार गुरुवार! केवल 1 छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव, गांवों का हाल बुरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

जनस्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का किया जा रहा शोषण : दीपक लोट