बहादुरगढ़ हरियाणा

मशहूर हरियाणवी सिंगर शिखा राघव गिरफ्तार, आज करेगी पुलिस अदालत में पेश

बहादुरगढ़,
नोटबंदी के समय एक महिला को ठगने के मामले में मशहूर हरियाणवी सिंगर शिखा राघव को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वह पुलिस को कई दिनों से चकमा दे रही थी। जिसके बाद उसे गुरुवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त शिखा हरियाणा में शूटिंग कर रही थी। शिखा को आज अदालत में पेश किया जायेगा।

पुलिस के मुताबिक, शिखा राघव और उसके साथी पवन ने करीब दो साल पहले राणा प्रतापबाग की रहने वाली संतोष भारद्वाज नाम की महिला से नोटबंदी के वक्त 60 लाख रुपये ठगे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला संतोष भारद्वाज की मुलाकात रामलीला के दौरान हरियाणवी सिंगर शिखा राघव व दूसरे कलाकर पवन से हुई थी। दोनों रामलीला में राम-सीता का रोल रहे थे। पीड़िता संतोष सुभाष प्लेस रामलीला में सलाहकार थी।

इसी दौरान नोटबंदी हुई। संतोष के पास 60 लाख रुपये 500 व 1000 के नोट में पड़े थे। उन्होंने बातचीत के दौरान थोड़े रुपयों के बदले संतोष को नोट बदलवाने का झांसा दिया तो संतोष उनके झांसे में आ गई। कई दिनों तक पैसे ना मिलने के कारण शिखा राघव को ठगी का एहसास हुआ। संतोष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर पवन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सिंगर शिखा राघव फरार हो गई थी। उसे कई दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी। फिर पिछले दिनों कोर्ट ने शिखा को भगोड़ा भी करार दे दिया था।

इसके बाद गुरुवार को उत्तरी जिला पुलिस ने शिखा को शूटिंग के दौरान बहादुरगढ़ हरियाणा से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस दिल्ली लाकर शिखा से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हुड्डा ने अमित शाह को दिया जवाब, हरियाणा की जनता जुमले सुनने में नहीं करती विश्वास

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर फूटा किसानों का गुस्सा, सीएम काफिले पर बरसाए डंडे

Jeewan Aadhar Editor Desk

बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में 2 अधिकारियों के हुए बयान दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk