हिसार

आदमपुर : इंतकाल के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप—जानें कैसे होती है घर बैठे ACB में शिकायत

मंडी आदमपुर,
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सीसवाल सर्कल के पटवारी महेंद्र सिंह को इंतकाल की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को 1700 रुपये की रिश्वत लेते समय दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी जमीन के इंतकाल का कार्य लंबे समय से लंबित रखा जा रहा है। किसान का आरोप था कि सीसवाल सर्कल के पटवारी महेंद्र सिंह उसे बार-बार कार्यालय के चक्कर कटवा रहा था। बाद में पटवारी ने इंतकाल दर्ज करने के बदले 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

किसान ने रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। तय योजना के तहत किसान जब पटवारी को रिश्वत की राशि देने पहुंचा तो एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एसीबी अधिकारियों ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद आदमपुर क्षेत्र के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यों के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर न होना पड़े। वहीं हांसी में भी एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एबीसी ने गिरफ्तार किया है।

हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ⁠State Vigilance & Anti Corruption Bureau में दर्ज कराई जा सकती है। तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 1064 और 1800-180-2022 या फिर कार्यालय के फोन 0172-2970057 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं व्हाट्सएप नम्बर +91 94178-91064 पर लिखित रुप में शिकायत कर सकते है। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल करके भी रिश्वतखोर अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत कर सकते हैं।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चोटी किलिमंजारो को फतह करने के लिए रवाना हुई शिवांगी

डोगरान मोहल्ला में 200 से अधिक लोगों के सैंपल लिए

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : मोमबत्ती की हत्या में भालू को उम्रकैद की सजा