फतेहाबाद सिरसा हरियाणा हिसार

दलबीर किरमारा के सम्मान समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कर्मचारी : संगठन

रामसिंह बिश्नोई, कुलदीप पाबड़ा व अन्य नेताओं ने जताया कर्मचारी वर्ग का आभार

हिसार,
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए इसमें प्रदेशभर से भारी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों का आभार जताया है। संघ ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं व गणमान्य नागरिकों का भी कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने पर आभार जताया।
हिसार डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई, सचिव जोगेन्द्र पंघाल, प्रेस सचिव दर्शन जांगड़ा, कैशियर आत्माराम नेहरा एवं वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र लांबा सहित डिपो कमेटी नेताओं ने कहा कि सम्मान समारोह ऐेतिहासिक रहा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न डिपुओं से भारी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और पूरे जोश से शामिल होकर इसे सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग में राज्य अध्यक्ष दलबीर किरमारा के सम्मान समारोह के प्रति उत्साह देखा गया जिसके चलते दिन में भारी गर्मी व शाम को रूक—रूककर हो रही बूंदाबांदी के बाद भी कर्मचारी कार्यक्रम के सम्पन्न होने तक डटे रहे। उन्होंने कहा कि संगठन नेता के प्रति कर्मचारियों में यह उत्साह दर्शाता है कि दलबीर किरमारा ने संगठन का नेतृत्व करते हुए कर्मचारी आंदोलनों को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह की मेजबानी हिसार डिपो को मिली और यह मेजबानी सभी कर्मचारियों के सहयोग से सफल रही, जिसके लिए हिसार डिपो के कर्मचारी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।
संगठन नेताओं ने कहा कि हिसार डिपो के बाद सेक्टर 16—17 के कम्युनिटी सेंटर में भी देर रात तक कार्यक्रम चला, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अनेक नागरिकों ने शामिल होकर दलबीर किरमारा को सेवानिवृति के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्यभर के कर्मचारियों का कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने पर आभार जताया और अपील की कि भविष्य में भी रोडवेज कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट रहे और भाई्चारा बनाए रखें ताकि विभाग के के लिए संघर्ष किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की कमान संभालने के बाद दलबीर किरमारा ने जो—जो आंदोलन किए, उनमें कर्मचारियों के सहयोग से न केवल सफलता मिली बल्कि विभाग के हितों को सर्वोपरि रखा गया।

Related posts

आयकर कर्मचारी महासंघ, हिसार शाखा का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk

चिटफंड कंपनी में धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू

Jeewan Aadhar Editor Desk

यदि परमात्मा पर विश्वास अटल है तो वे जरूर सहायता करते हैं : संत बाबा जीवन सिंह