पलवल

बॉलीवाल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

पलवल,
एक बॉलीवाल खिलाड़ी की आधा दर्जन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय मोहित नामक बॉलीवाल के खिलाड़ी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खिलाड़ी को उसके पैतृक गांव बंचारी में ही बीती रात गोली मार दी। बताया जा रहा है स्टेडियम में अभ्यास करने के बाद मृतक कार में सवार होकर होड़ल स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार 6 बदमाशों ने उसकी कार को रुकवा लिया और वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Related posts

मुख्याध्यापक ने की शर्मनाक हरकत, पंचायत ने 5 जूते लगाकर लिखवाया राजीनामा

मोदी व संगठन की नीतियों से पूर्वोत्तर में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत : सोलंकी

दर्दनाक सड़क हादसा : एक परिवार के 7 लोगों की मौत, 10 गंभीर रुप से घायल