सोनीपत

कोरोना वायरस ने दी सुखदेव ढाबे पर दस्तक, 71 कर्मचारी हुए संक्रमित

सोनीपत,
आज मुरथल के सुखदेव ढाबे में कोरोना बम फूटा। ढाबे के 71 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसकी पुष्टि उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने की। फिलहाल ढाबे को 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुखदेव ढाबे पर काम करने बाहर से आए 71 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। मामले की सूचना पर एसडीएम विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जरुरी दिशा-निर्देश दिया।

ढाबे के संचालक ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि सुखदेव ढाबा पर काम करने वालों के सैंपल की जांच की गई थी। उसमें ढाबे के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बृहस्पतिवार को भी मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबा पर एकदम से कोरोना विस्फोट हुआ। ढाबा काम करने के लिए आए 71 कर्मचारी व श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए। उप सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारी व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबा के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था। इस तरह ढाबे पर करीब 319 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है।

उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस के द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबा के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सभी का कोरोना जांच करने का अनुरोध किया था। इस पर सभी के सैंपल लिए गए थे। इनमें से ही 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related posts

भाई—बहन में हुआ प्यार, रचाई शादी और फिर ….

युवकों ने दुकानदार की पीट—पीटकर हत्या की

जाट नेता यशपाल मलिक सड़क हादसे में घायल, छाती और हाथ में लगी चोट