जींद

रोडवेज बस-क्रूजर की आमने सामने टक्कर, 8 की मौत-10 घायल, गाड़ी में फंसे हैं शव, मचा हा-हाकार

हरियाणा के जींद में शनिवार सुबह भिवानी रोड पर हुए एक भयावह हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 10 के करीब व्यक्ति घायल हैं। हादसा गांव बीबीपुर के पास हरियाणा रोडवेज बस और क्रूजर गाड़ी की आमने सामने की टक्कर से हुआ। हादसे की प्रारंभिक वजह बारिश बताई जा रही है। मौके पर हा हाकार मचा है। आनन फानन में मौके पर 6 एंबुलेंस को भेजा गया। साथ ही नागरिक अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट करते हुए डॉक्टरों को इमरजेंसी में पहुंचने के निर्देश दिए गए। डीएसपी रोहताश ढुल भी माैके पर हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी। शव भी अभी क्रूजर में ही फंसे हुए हैंं।

बताया गया है कि ​भिवानी रोडवेज डिपो की एक बस सुबह साढ़े 9 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो ​मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही हाहाकार मच गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां 4 लोगों ने दम तोड़ दिया।

जींद में हुए इस भयावह हादसे में 3 महिलाएं, 1 बच्चा व 6 अन्य लोगों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सभी डॉक्टरों को तुरंत नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है।

क्रूजर में शव बुरी तरह से फंस गए है। घायलों को भी मुश्किल से निकाला जा सका। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण के बारे में कोई सूचना नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।

Related posts

गनमैन सहित इनेलो विधायक हुए लापता, चर्चाओं का दौर आरंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराने से उद्योगों को नहीं मिल रहा बढ़ावा – बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

भयानक हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर