फतेहाबाद हिसार

आदमपुर में लड़के ने शादी पक्की होने पर मांगी कार, युवती ने दी थाने में शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

मंडी आदमपुर,
आदमपुर निवासी युवक को टीका रस्म होने के बाद शादी से इंकार करना काफी भारी पड़ गया। फतेहाबाद पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत के बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़के पर आरोप है कि उसने शादी में कार व बाइक के रुप में दो वाहनों की मांग की थी। लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई तो लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता तोड़ने पर लड़की के परिजनों ने वर लड़का व उसके परिजनों के खिलाफ फतेहाबाद सदर में शिकायत दर्ज करवा दी।

जानकारी के मुताबिक, आदमपुर निवासी सुनील का रिश्ता फतेहाबाद क्षेत्र में किया गया था। आरोप है कि शादी तय होने के बाद सुनील व उसके परिजनों ने दहेज की लम्बी मांग रख दी। आरोपी सुनील और उसके परिजनों ने टीका रस्म में सोने-चांदी के गहने लेने के बावजूद दहेज में कार और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी थी। लड़की पक्ष ने कार देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

शादी पक्की होने के बाद इंकार करने पर युवती ने सदर थाना पुलिस फतेहाबाद को अपनी शिकायत दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धाराओं 316(2), 351(3), 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके चलते आज पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

आदमपुर की आरजू सुथार ने नीट परीक्षा में पाई 1340वीं रैंक

टिड्डी दल पर नियंत्रण बारे कृषि अधिकारियों की बैठक आयोजित

नगर निगम के खिलाफ अनिल महला ने डीसी कैंप कार्यालय के समक्ष दिया धरना