सिरसा हरियाणा हिसार

हिसार में कार की डिग्गी में मिले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें विस्तृत जानकारी

हिसार,
एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। गाड़ी में चार लोग सवार थे। एसटीएफ ने मय्यड़ में चैकिंग के दौरान ये रकम बरामद की। मामले की जांच आयकर विभाग कर रही है। जिन लोगों से कैश बरामद हुआ उनमें दो सिरसा और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।

एसटीएफ ने शुक्रवार रात को मय्यड़ क्षेत्र में रुटीन चैकिंग के दौरान नाका लगाया था। इसी दौरान सिरसा से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने सिरसा निवासी राकेश बंसल, संजय गर्ग, दिल्ली निवासी दीपक और विनय गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो डिग्गी में रखे सूटकेस से डेढ़ करोड़ रुपए मिले।

एसटीएफ ने पैसा मिलने के बाद सदर पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने कैश कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। सदर एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। पैसा दिल्ली लेकर जाया जा रहा है। कैश ले जाने का मकसद क्या था, इसका पता किया जा रहा है।

Related posts

हिसार क्राइम ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

गुलाबी सुंडी के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं वैज्ञानिक : प्रो. बीआर कम्बोज

जनता के संघर्ष व सरकार के सहयोग से एन्हासमेंट राशि में भारी कमी आई : श्योराण

Jeewan Aadhar Editor Desk