रेवाड़ी

घी के कार्टून से निकली 65 लाख की नगदी

कोसली,
जाटूसना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से घी के कार्टून से 65 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की है। पुलिस जानकारी के अनुसार पकड़ी गई राशि दादरी से अलवर ले जाई जा रही थी। रात्रि गश्त के दौरान सुबह करीब 4:30 बजे दादरी की ओर से एक गाड़ी आ रही थी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी चालक घबरा गया।

पुलिस ने जब इस गाड़ी की तलाशी ली तो घी के दो कार्टूनों 65 लाख रुपये बरामद हुए। पकड़ी गई राशि को अभी जप्त कर लिया गया है इनकम टैक्स की टीम इस राशि की जांच करेगी कि यह राशि गलत है या सही है।

गाड़ी के मालिक दादरी निवासी आशीष गोयल ने बताया कि यह राशि तेल के कैंटरों की कीमत चुकाने के लिए भेजी जा रही थी क्योंकि रविवार को बैंक बंद रहते हैं इसलिए कैश राशि भेजी गई थी। तेल का टेंडर छोड़ा गया था जिसकी आज आखिरी तारीख होने की वजह से राशि को सुबह अर्ली मॉर्निंग भेजा जा रहा था। पुलिस के अनुसार आप इनकम टैक्स की टीम जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह राशि किस तरह से अलवर ले जाई जा रही थी।

Related posts

100 नंबर पर घंटी बजती रही..लेकिन किसी नहीं उठाया फोन

Jeewan Aadhar Editor Desk

सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा, पूर्व सैनिक को अवैध हिरासत में रखकर बेरहमी से पीटा

देर रात पुलिस चौकी के पास हुई फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल