फतेहाबाद रोहतक सिरसा हरियाणा हिसार

रोडवेज नेता दलबीर किरमारा के सम्मान समारोह में उमड़े कर्मचारी

कर्मचारियों व आम जनता के सहयोग को भूल नहीं पाएंगे : दलबीर किरमारा

सेवानिवृति के बाद भी कर्मचारियों सहित हर वर्ग के सहयोग के लिए रहेंगे सदैव तत्पर

हिसार,
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष दलबीर किरमारा की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में हिसार डिपो प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यभर के विभिन्न डिपुओं के पदाधिकारी, अन्य संगठनों से जुड़़े कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर, किसान नेता एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। दलबीर किरमारा 34 वर्ष की सेवा के बाद 31 मई को सेवानिवृत हो रहेे हैं।
कर्मचारियों के सम्मान समारोह से अभीभूत दलबीर किरमारा ने कहा कि वे कर्मचारियों द्वारा किए गए इस सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने जिस समय कर्मचारी यूनियन की राजनीति शुरू की थी, उस दिन से आज तक हर काम कर्मचारी हित में किया है और भविष्य में भी जहां कर्मचारी उनकी जरूरत समझेंगे, वे वहां हाजिर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें भरपूर मान—सम्मान देकर साबित कर दिया है कि अच्छे व लग्न लगाकर किए गए काम की हमेशा कद्र होती है और कर्मचारियों ने वही कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि वे विभाग से सेवानिवृत भले ही सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के मान—सम्मान व साथ को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्ष से अधिक समय की संगठन की राजनीति के दौरान उन्होेंने जो संघर्ष किए, वह सब कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है, उसके लिए वे कर्मचारी वर्ग के आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों ने इस संघर्ष के दौरान जहां उनका पग—पग पर साथ दिया वहीं पुलिस कर्मचारियों का सहयोग भी अनुकरणीय रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवानिवृति के बाद कर्मचारियों सहित हर वर्ग का साथ मिलता रहेगा।
संगठन के राज्य महासचिव आजाद गिल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलबीर किरमारा के नेतृत्व में किए गए संघर्षों की याद ताजा की। उन्होंने कहा कि दलबीर किरमारा ने कभी भी न घबराते हुए और न डरते हुए हर सरकार में संघर्ष करके कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि संगठन को दलबीर किरमारा का संघर्ष व नेतृत्व सदैव याद रहेगा।
हिसार डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई ने राज्यभर के विभिन्न डिपुओं से आए पदाधिकारियों, कर्मचारियों, अन्य विभागों के कर्मचारियों व गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह की मेजबानी हिसार डिपो को मिली है और हिसार डिपो में पहुंचने पर हम सभी के आभारी हैं। कार्यक्रम में फतेहाबाद डिपो कमेटी की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया वहीं हिसार डिपो कमेटी ने नोटों की माला व रथ भेंट करके उन्हें सम्मान दिया। इसी तरह अन्य डिपो कमेटियों व व्यक्तिगत स्तर पर भी कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों ने उनका सम्मान व स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा राज्य उप प्रधान कुलदीप पाबड़ा, मुख्य संगठन सचिव कृष्ण सुहाग, राज्य कोषाध्यक्ष सुभाष बिश्नोई, राज्य सचिव सुभाष ढिल्लो, उप महासचिव अजयदीप लाठर, प्रेस सचिव सुधीर अहलावत, सिरसा से चमनलाल स्वामी, हांसी से सोनू मोर, सचिन, हिसार डिपो से रामसिंह बिश्नोई, सचिव जोगेन्द्र पंघाल, उप प्रधान सुरेश मलिक, कैशियर आत्माराम नेहरा, प्रेस सचिव दर्शन जांगड़ा, वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र लांबा, सुभाष किरमारा, ईश्वर बिश्नोई, विनोद सींवर, सांझा मोर्चा नेता रमेश श्योकंद, सरबत सिंह पूनिया, रमेश माल, राजकुमार चौहान, राजबीर पंघाल, जगदीश बिश्नोई, रमेश सैनी, नरेन्द्र खरड़, जयभगवान बडाला, सेवानिवृत जीएम रणसिंह पूनिया, किसान नेता शमशेर नंबरदार, सूबेसिंह बूरा, बलराज बिजला सहित अनेक कर्मचारियों, अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
सम्मान समारोह के शुभारंभ से पूर्व दलबीर किरमारा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डिपो प्रांगण में पांच पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। ये पौधे पर्यावरण प्रेमी एवं रिटायर्ड जेडएमईओ पृथ्वी सिंह गिला ने भेंट किए थे। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह गिला ने कहा कि वे राज्य के हर डिपो के लिए पांच—पौधे देंगे, जिस पर दलबीर किरमारा ने कहा कि वे साथ जाकर ये पौधारोपण करवाएंगे।

Related posts

गुरुग्राम: नमाज के दौरान उपद्रव के बाद इलाके में तनाव, 6 गिरफ्तार

1944 में इटली में शहीद हुए पालुराम की अस्थियां पंहुची भारत

सेक्टर 16 निवासी महिला ठीक होकर घर लौटी, एसोसिएशन ने जताई प्रसन्नता