रोहतक हिसार

सेवानिवृत्ति के बाद खुश रहने के लिए पौधारोपण करें : पृथ्वी सिंह गिला

कर्मचारियों की सेवानिवृति कार्यक्रम में शामिल होकर किया पौधारोपण का आह्वान

रोहतक,
पर्यावरण प्रेमी रिटायर्ड जेडएमईओ पृथ्वी सिंह गिला 31 मई को रोहतक में तीन स्थानों पर सेवानिवृत्त पार्टी में शामिल हुए। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उन्होंने पौधे भेंट किए और उनसे पौधारोपण करवाया।
पृथ्वी सिंह गिला ने बताया कि रोहतक के जेडएमईआो ऑफिस से मंडी सुपरवाइजर कुलदीप ढुल, एक्सईएन ऑफिस मंडी बोर्ड रोहतक से श्रीमती कमला चौधरी व हरियाणा रोडवेज रोहतक से कृष्ण सुहाग की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में आयोजित पार्टी में वे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ज्यों—ज्यों यह पौधे बढ़ेंगे आपकी खुशी बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही काफी नहीं है बल्कि उनकी संभाल उससे भी ज्यादा जरूरी है। इसलिए पौधारोपण के बाद उनकी संभाल अवश्य करें। सभी कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि अब सेवानिवृति पर हम सभी से पौधारोपण करवाएंगे। इस अवसर पर मंडी बोर्ड हरियाणा व हरियाणा रोडवेज रोहतक के बहुत से कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य रिटायर्ड एक्सईएन गोपीचंद शर्मा अलवर से रोहतक पहुंचे।

Related posts

आदमपुर में वैदिक यज्ञ यात्रा निकाल किया वैदिक सैनिटाइजेशन, मास्क बांटकर किया लोगों को जागरुक

Jeewan Aadhar Editor Desk

मच्छरों की भरमार देखते हुए सभी क्षेत्रों में फोगिंग की आवश्यकता : सजग

लालासर साथरी में श्री जांभाणी हरि कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 फरवरी से : स्वामी सच्चिदानंद

Jeewan Aadhar Editor Desk