सोनीपत

बरोदा उपचुनाव : भाजपा—जजपा की बड़ी हार, कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें इनेलो का हाल

बरोदा,
बरोदा विधानसभा के उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा—जजपा को मतदाताओं ने पूरी तरह से नाकार दिया। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने इस सीट को भारी मतों से जीत लिया। भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा। वे प्रदेश में अपना दूसरा चुनाव हारे हैं, वहीं हुड्‌डा पिता-पुत्र की साख बच गई है।

मंगलवार को बरोदा उपचुनाव मतगणना हुई। वोटों की गिनती 20 राउंड में पूरी हुई। पहले राउंड से ही कांग्रेस के इंदुराज आगे चल रहे थे और आखिर में उन्होंने 10566 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 60,636 वोट मिले हैं। योगेश्वर दत्त को 50,070, लोसपा के राजकुमार सैनी को 5,611 वोट मिले।

सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई गई थी। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी। भाजपा-जजपा गठबंधन से पहलवान योगेश्वर दत्त, कांग्रेस से इंदुराज नरवाल, इनेलो से जोगेंद्र मलिक, लोसुपा से राजकुमार सैनी सहित 14 प्रत्याशी मैदान में थे।

बरोदा उपचुनाव केवल हार-जीत तक सीमित नहीं था, बल्कि तीनों पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी हुई थी। बरोदा पहले इनेलो का गढ़ था, लेकिन 2009 से इस पर कांग्रेस का कब्जा है। बरोदा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है।

ऐसा रहा मतगणना का रुझान
पहले राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 1020 वोटों से आगे चल रहे थे। 2595 वोट इंदुराज नरवाल को, 202 जोगेंद्र मलिक को, 1575 योगेश्वर दत्त को, 14 इंद्र सिंह को और 250 राजकुमार सैनी को मिले। 27 नोटा हुए और कुल 4710 वोटों की गिनती हुई।

दूसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 672 वोटों से आगे चल रहे थे। 5322 वोट इंदुराज नरवाल को, 4660 योगेश्वर दत्त को, 899 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 701 मिले। 61 नोटा हुए और कुल 11827 वोटों की गिनती हुई।

तीसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2049 वोटों से आगे चल रहे थे। 8708 वोट इंदुराज नरवाल को, 6659 योगेश्वर दत्त को, 1100 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 991 मिले। 84 नोटा हुए और कुल 17792 वोटों की गिनती हुई।

चौथे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2843 वोटों से आगे चल रहे थे। 11504 वोट इंदुराज नरवाल को, 8661 योगेश्वर दत्त को, 1280 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1138 मिले। 100 नोटा हुए और कुल 22968 वोटों की गिनती हुई।

पांचवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3206 वोटों से आगे चल रहे थे। 14942 वोट इंदुराज नरवाल को, 11736 योगेश्वर दत्त को, 1780 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1439 मिले। 145 नोटा हुए और कुल 30422 वोटों की गिनती हुई।

छठे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3842 वोटों से आगे चल रहे थे। 17827 वोट इंदुराज नरवाल को, 13985 योगेश्वर दत्त को, 2065 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1582 मिले। 159 नोटा हुए और कुल 36048 वोटों की गिनती हुई।

सातवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 20834 वोट इंदुराज नरवाल को, 15617 योगेश्वर दत्त को, 2369 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2719 मिले। 189 नोटा हुए और कुल 42224 वोटों की गिनती हुई।

आठवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 23554 वोट इंदुराज नरवाल को, 17652 योगेश्वर दत्त को, 2584 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2870 मिले। 208 नोटा हुए और कुल 47416 वोटों की गिनती हुई।

नौंवे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 8191 वोटों से आगे चल रहे थे। 28169 वोट इंदुराज नरवाल को, 19978 योगेश्वर दत्त को, 2886 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3054 मिले। 245 नोटा हुए और कुल 54959 वोटों की गिनती हुई।

10वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9117 वोटों से आगे चल रहे थे। 31723 वोट इंदुराज नरवाल को, 22606 योगेश्वर दत्त को, 3153 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3279 मिले। 263 नोटा हुए और कुल 61722 वोटों की गिनती हुई।

11वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 10330 वोटों से आगे चल रहे थे। 35301 वोट इंदुराज नरवाल को, 24971 योगेश्वर दत्त को, 3241 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3548 मिले। 293 नोटा हुए और कुल 68117 वोटों की गिनती हुई।

12वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9483 वोटों से आगे चल रहे थे। 37614 वोट इंदुराज नरवाल को, 28131 योगेश्वर दत्त को, 3550 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3561 मिले। 320 नोटा हुए और कुल 74111 वोटों की गिनती हुई।

13वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9553 वोटों से आगे चल रहे थे। 40727 वोट इंदुराज नरवाल को, 31174 योगेश्वर दत्त को, 3732 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3817 मिले। 344 नोटा हुए और कुल 80698 वोटों की गिनती हुई।

14वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9938 वोटों से आगे चल रहे थे। 43409 वोट इंदुराज नरवाल को, 33471 योगेश्वर दत्त को, 4092 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3899 मिले। 365 नोटा हुए और कुल 86185 वोटों की गिनती हुई।

15वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 7831 वोटों से आगे चल रहे थे। 45779 वोट इंदुराज नरवाल को, 37948 योगेश्वर दत्त को, 4435 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 4092 मिले। 379 नोटा हुए और कुल 93655 वोटों की गिनती हुई।

16वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 8764 वोटों से आगे चल रहे थे। 48635 वोट इंदुराज नरवाल को, 39871 योगेश्वर दत्त को, 4762 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 4197 मिले। 394 नोटा हुए और कुल 98910 वोटों की गिनती हुई।

17वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9879 वोटों से आगे चल रहे थे। 52067 वोट इंदुराज नरवाल को, 42039 योगेश्वर दत्त को, 5005 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 4560 मिले। 424 नोटा हुए और कुल 105210 वोटों की गिनती हुई।

18वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9869 वोटों से आगे चल रहे थे। 54918 वोट इंदुराज नरवाल को, 45049 योगेश्वर दत्त को, 5197 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 4688 मिले। 439 नोटा हुए और कुल 111445 वोटों की गिनती हुई।

19वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9231 वोटों से आगे चल रहे थे। 57407 वोट इंदुराज नरवाल को, 48176 योगेश्वर दत्त को, 5364 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 4864 मिले। 456 नोटा हुए और कुल 117463 वोटों की गिनती हुई।

Related posts

राई स्पोर्ट्स स्कूल में संदिग्ध अवस्था में मिला छात्रा का शव, मृत छात्रा के गले पर मिले निशान

स्पेशल कोडिंग वाली वर्दी रोकेगी सीमा पर घुसपैठ

मुनक नहर में मिला पुलिसकर्मी का शव, मौत का कारणों का नहीं चला पता