मनोरंजन

सपना चौधरी को लड़के ने दी धमकी! ‘लव यू बोलो वरना नस काट लूंगा’- वीडियो वायरल

नई दिल्ली,
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इन दिनों सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने Tik Tok एप पर बनाया है। इस वीडियो में एक लड़का उनसे आई लव यू टू बोलने के लिए कहता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि सपना चौधरी एक चेयर पर बैठी हुई हैं और एक लड़का उनसे बोल रहा है, ”देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंगे। इस पर सपना बोलीं, ”पागल हो क्या, ये सब मत करो” इसके आगे सपना कहती हैं ”तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा बोलूंगी, चल काट।” इसके बाद लड़का बोलता है , सोच लो बहुत खून निकलेगा फिर सपना बोलती हैं कि सोच लिया चल काट।” इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। बताया जा रहा है यह वीडियो महज मस्ती के लिए शूट किया गया है।

https://www.instagram.com/p/BvG3a5MAPZs/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_locale_control

Related posts

मोदी के कारण अटक गई केजरीवाल पर बनी फिल्म

सेंसर बोर्ड ने लौटाई ‘पद्मावती’, टल सकती है फिल्म की रिलीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

मलाई से ज्यादा घी निकालने का आसान तरीका