राशिफल

10 जुलाई 2020 : जानें शुक्रवार ​का राशिफल

मेष
आज नई साझेदारी, संपर्क, अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। आपके द्वारा नए कौशल प्राप्त करने या एक नया व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के संकेत हैं। पदोन्नति होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिली राहत आपको खुशी दे सकती है। पुराने दुश्मन फिर से दोस्त बन सकते हैं। गृह नवीनीकरण का भी संकेत है।

वृष
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। पानी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें।किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मिथुन
शुक्रवार आपके लिए शुभ है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके सारे काम आसानी से पूर्ण होते चले जाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी इच्छाशक्ति मजबूत बनाए रखें, तभी आपकी क्षमता बढ़ेगी। कार्य में कुछ नया बदलवाव हो सकते हैं।रणनीति बनाकर काम करें और निर्णय लेने से पहले एक बार सोचें।

कर्क
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे।

सिंह
आज के दिन आप सामाजिक समारोहों में शिरकत कर सकते हैं। यदि आप नौकरी परिवर्तन की तलाश में हैं तो आप विभिन्न अवसर आपको प्राप्त हो सकते है। व्यवसायी दृष्टि से आज का दिन परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए एक आदर्श समय है, क्योंकि आप वित्तीय रूप से स्थिर हैं। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी।

कन्या
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।

तुला
इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का ख्याल रखें।

वृश्चिक
दिन अच्छा है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा।

धनु
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर
बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस मेंअच्छी स्थिति बन सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

कुंभ
आज कामयाबी आपको नई ऊर्जा से भर देगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए एकदम सही दिन है। शुक्रवार को किए गए काम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई यात्रा के भी योग हैं। करियर में लिया गया निर्णय भी सफलता दिलाएगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

मीन
शुक्रवार आपके लिए लौटाने का दिन है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं। उसे सहायता के रूप में या दान—पुण्य करके लौटाएं। दान-पुण्य का बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है, इसका उपयोग करें, बाकी आपका व्यवहारिक जीवन बहुत शुभ है, आप हमेशा सफल होंगे।अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।

Related posts

11 सितम्बर 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 फरवरी 2019 : जानें मंगलवार (शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया) का राशिफल