राशिफल

23 जुलाई 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपको किसी जरूरी काम में बड़े भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के कपड़े का बिज़नेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य फीट रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

वृष
आज का दिन आप में से कुछ के लिए अति शुभ परिणामदायक हो सकता है। आप लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। उद्यमियों के लिए समय शुभ है। नए संघों का गठन भी किया जा सकता है, जो लाभकारी होंगे। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी और शादी या जन्मोत्सव मनाया जा सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता भरा रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। आज आपको किसी रिश्ते या किसी बात में थोड़ी निराशा मिलने के संकेत हैं।कार्यक्षेत्र में स्थितियां मन लगाकर काम करने से बेहतर होंगी।

कर्क
आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की जिंदगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कोई भी वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

सिंह
युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या
आज व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अदभुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहां सोच समझ कर जाएं, हो सकता है वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

तुला
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस भी ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में लाभ पाने के लिये आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार में आज किसी से भी बात करते समय आपको अपनी भाषा पर संयम बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्ड से जुड़े हैं, आज उनका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आपको चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं।

धनु
जॉब में सफलता मिलेगी। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना बेहतर होगा। सफेद रंग प्रगतिकारक है।

मकर
विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावापसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

कुंभ
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। आज आप जो काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।

मीन
आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई नया काम करने का मन कर सकता है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आज आपको ऑफिस की तरफ से ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। आप खूब एन्जॉय करेंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। व्यापार में अचानक आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। बड़े-बुजुर्ग आज शाम को अपने दोस्तों से मिलने जायेंगे।

Related posts

8 जुलाई 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

19 जनवरी 2023 : जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल 01 जुलाई: जानें, कैसा गुजरेगा आज आपका दिन