गाड़ाडीह,
बिहार के ग्राम भोथली में लोग उस वक्त चौंक गए जब खुदाई के दौरान कई प्राचीन सिक्के मिले। इन सिक्कों को अपने पास रखने के बजाय गांव वालों ने जिला प्रशासन को इसे सौंप कर मिसाल पेश की। गांव वालों का मानना है कि इन सिक्कों से लोगों को इतिहास के बारे में पता लगेगा इसीलिए इन्हें प्रशासन को सौंपा गया है। जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार, भोथली गांव में सोमवार को बिजली के खंबे लगाने के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें एक ताम्बे का बड़ा पात्र दिखा। जब उस पात्र को निकाला गया तो उसमें कई तांबे के सिक्के मिले।
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
जब इन सिक्कों को आर्कियोलॉजिस्ट ने देखा तो वे भी हैरान हो गए। पहली बार इस इलाके में इतनी बड़ी तादाद में प्राचीन सिक्के बरामद हुए हैं। पहले एकाध सिक्के मिलते रहते थे।
समाचार सहायक/पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा अवसर…जीवन आधार न्यूज पोर्टल से जुड़े—जीवन को आनंदमयी बनाये…
आर्कियोलॉजिस्ट ने बताया कि यह सिक्के तांबे के हैं। इसकी बनावट से यह प्रतीत होता है कि ये मुगलकाल के हैं। इस बारे में सरपंच गंगा प्रसाद निषाद ने बताया कि भोथली गांव के पास तरीघाट किसी जमाने में बड़ा व्यापारिक केन्द्र होने की बातें बड़े-बुजुर्गों से सुनी गई थी।
पुरातत्व विभाग भी इस बारे में दावा का चुका है कि प्राचीन काल में यह जगह व्यापारिक केंद्र हुआ करती थी। यही वजह है कि यहां पहले भी प्राचीन सिक्के, बर्तन और मूर्तियां मिल चुकी हैं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे
previous post