राशिफल

राशिफल: 30 जनवरी 2018, मंगलवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे।

वृष (Taurus): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ मुलाकात आनंदप्रद रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीता सकते हैं, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन (Gemini): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी।

कर्क (Cancer): आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है मानसिक चिंता रहेगी। वाणी और वर्तनी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा।

सिंह (Leo): प्रातःकाल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा।

कन्या (Virgo): परिजनों के साथ आपका संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है। व्यवसाय में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला (Libra): सुबह मन चिंताग्रस्त रह सकता है। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रह सकते हैं। पदोन्नति हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। पेट में तकलीफ हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius): प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा।

मकर (Capricorn): बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुचि रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

मीन (Pisces): विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। जमीन, मकान संपत्ति विषयों में चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। अपच की शिकायत हो सकती है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

3 अक्टूबर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

9 नवम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

29 सितम्बर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk