राशिफल

28 फरवरी 2021 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज किसी से मतभेद की आशंका है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या फिलहाल बनी रहेगी। आपको तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। संतान पक्ष की समस्या दूर हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत बिगड़ने की आशंका है।दंपत्तियों में सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

वृष
आज आप काफी खुश रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आप सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको ऋण की रकम वापस मिल सकती है। आपके व्यवहार की सराहना होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम को लेकर आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है।

मिथुन
विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। विरोधियों पर नजर रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धार्मिक कार्य पूरे होंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में सुलह हो सकती है। आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। पारिवारिक कार्यों में अधिक खर्च होगा। युवाओं को लाभ होगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

कर्क
बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। विरोधियों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका दिन बेहद व्यस्तता वाला रहेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। किसी से विवाद की आशंका है। आपके व्यवहार में कुछ तल्खी रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है।

सिंह
युवाओं की कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आप मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जा सकते हैं। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वालों को सावधान रहना होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। नए काम से आपको लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कन्या
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने पर तनाव कम होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी कार्य को टालने से बचें। किसी रिश्तेदार से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। तनाव लेने से बचना होगा। सत्संग से लाभ होगा।किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है।

तुला
आपको सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी कार्य में अधिक खर्च हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा हो सकती है। आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक
रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी सराहना होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बोलचाल पर काबू रखें। जमीन या सोने में निवेश का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी विवाद की स्थिति से दूर रहें। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जरूरी फैसले लेते समय परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें।

धनु
आवश्यक कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को उपहार देंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी आर्थित स्तिति मजबूत होगी। जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें।

मकर
कर्ज की रकम वसूल करने में दिक्कत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैतृक मामलों में उलझ सकते हैं। विवाद के चलते तनाव बना रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कारोबारी पार्टनरों के व्यवहार पर नजर रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

कुंभ
पारिवारिक दिक्कतों का हल निकलेगा। संपत्ति के मामले सुलझ सकते है। नए काम से आपको फायदा होने की संभावना है। परिवार में किसी बुजुर्ग तबियत बिगड़ने की आशंका है। आपको आज सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है।युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

मीन
धन लाभ होने की संभावना है। अपने व्यवहार परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आज आप बेहद शांत महसूस करेंगे। मित्रों की मदद मिलेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबार आपके अनुकूल रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे।

Related posts

30 सितम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 फरवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 April 2023, करियर और कमाई के मामले भाग्य रहेगा 5 राशियों पर मेहरबान