राशिफल

राशिफल: 24 फरवरी 2018, शनिवार

मेष (Aries): गणेशजी आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहने की सलाह देते हैं। विवाद से बचें अन्यथा परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो सकती है। खाने-पीने में भी सावधानी रखें। आज व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं।
वृष (Taurus): आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप काफी स्वस्थ रहेंगे। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे।
मिथुन (Gemini): आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा।
सिंह (Leo): आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या (Virgo): आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहने वाले सगे- सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है।
तुला (Libra): आज किसी भी नए कार्य का आरंभ न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): आजका आपका दिन हंसी खुशी बीतेगा। अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और प्रवास पर जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का और आपके अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मकर (Capricorn): आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इस कारण जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पडे़गा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते हैं।
मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

राशिफल: 22 फरवरी 2018, गुरुवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 02 फरवरी 2018, शुक्रवार

26 September 2025 Ka Rashifal : आज मिथुन, सिंह सहित 6 राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकती है कामयाबी, कुंभ को रखना होगा पेट का ख्याल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk