राशिफल

राशिफल: 15 मार्च 2018, गुरुवार

मेष (Aries): आज आपका मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है।
वृष (Taurus): आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मिथुन (Gemini): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए सचेत रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी आशंका है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): वैवाहिक जीवन में तकरार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना जाएं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।
कन्या (Virgo): आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला (Libra): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें तो बेहतर होगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है।
धनु (Sagittarius): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल लेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। आध्यात्मिक विचार आपके मन को छू लेंगे।
मीन (Pisces): लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

24 मई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

4 August 2024 Ka Rashifal : आज कुंभ सहित 4 राशियों के जातकों पर किस्मत होगी मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 August 2024 Ka Rashifal : आज शुक्र देव की विशेष कृपा से 4 राशियों की होगी बल्ले—बल्ले, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल