फतेहाबाद हरियाणा

हरियाणा के कई स्थानों पर अंधड़ आने से सामान्य जीवन प्रभावित , टोहाना में गेहूं हुआ पानी—पानी

टोहाना (नवल सिंह)
पश्चिम विक्षोभ के कारण टोहाना में जमकर बादल बरसे। तेज बारिश होने के कारण शहर में जगह—जगह जलभराव हो गया। टोहाना की अनाज मंडी में गेहूं का उठान ठीक से न होने के कारण यहां हजारों क्विंटल गेहूं बारिश के पानी भीग गई। सड़कों पर देर रात तक पानी जमा है। इसके चलते व्यापारियों और किसानों को यहां काफी नुकसान होने का अनुमान है।

वहीं चंडीगढ़ में अंधड़ आने से वाहनों को दोपहर में भी हेडलाइट जलाना पड़ा क्योंकि कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। यहां हवाएं 45 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थी। पंजाब के कई हिस्सों मोहाली , जिरकपुर , पटियाला , लुधियाना और मुक्तसर अंधड़ से प्रभावित हुए। अंधड़ के बाद कुछ स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश भी हुई। ऐसे खबरें हैं कि कई सड़कों पर पेड़ उखड़ गए तथा कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति चरमरा गई। मौसम विभाग के मुताबिक अंधड़ के बाद कई क्षेत्रों में तापमान गिर गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मौसी के लड़के ने की थी सतीश की हत्या, पुलिस पूछताछ में अवैध सम्बंधों का निकला मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk

बैंक कर्मचारी से लूट, कार और नगदी ले गए बदमाश

ज़रा बच के ! हरियाणा में मिला डेल्टा प्लस का पहला केस