राशिफल

21 अक्टूबर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पूरा दिन बोरिंग बीतेगा। परिवार के लिए भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आज मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृष
आज का दिन आज भाग्यशाली साबित होने वाला है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आरामतलबी बढ़ेगी। आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। आज शनिदेव के मंदिर में दान करें।

मिथुन
आज जीवन में नया मौका मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन की प्राप्ति‍ होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पीपल के वृक्ष में दीप दान करें।

कर्क
आज मीठा बोलकर सबका मन मोह लेंगे। आज आप आकर्षक और सुन्दर लगेंगे। भाग-दौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आज बुखार हो सकती है। आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आज वैभव लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या
आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज से रोज मंदिर जायेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। फिर भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज गाय को रोटी अवश्य खिलायें।

वृश्चिक
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। ऑफिस पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं। करियर में उन्नति और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आज कौवों को दाना दें।

धनु
आज सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मकर
आज आप जो भी सोचेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ
आज खर्चों में वृद्धि रहेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीठे खानपान में रुझान हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आज सुंदर कांड अवश्य पढ़ें।

मीन
आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आज घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें।

Related posts

23 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 August 2025 Ka Rashifal : आज चंद्राधि योग में मेष, कर्क सहित 4 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk