राशिफल

14 नवम्बर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
सोमवार के दिन मेष राशि के जातकों को संभलकर रहना है। ​दिन किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं है। नेगेटिविटी छाई रहेगी। परिवार में सम्बंधों को लेकर संभल कर रहें। वाद-विवाद न करें। सेहत को लेकर सचेत रहें। नौकरी में बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है।

वृष
वृष राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास न के बराबर रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखकर धैर्य रखें। मित्रों का साथ मिलेगा। बिजनेस में भी आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। घुटने के दर्द से परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज चोट—चपेट से बचकर रहना है। धन हानि की संभावना बन रही है, लेकिन कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रिश्तेदारी से कोई अनचाही न्यूज मिल सकती है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज दूसरों से सहायता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है। मन में विचलन बना रहेगा। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम में धोखा मिल सकता है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास काफी बड़ा हुआ रहेगा। बिजनेस में लाभ होने की पूरी संभावना बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहना होगा।

कन्या
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कारोबार में काफी लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। बोलचाल में शब्दों का चयन सोच—समझकर करें। प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के आज तरक्की का दिन है। घर में सुख- शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। बिजनेस पर ध्यान दें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होग। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में काफी लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग किसी कारण से परेशान हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। बातचीत में संयम बरतें। प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पडेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। ऑफिस में किए गए काम के परिणाम मिलने का योग है। कोई पड़ोसी मदद मांग सकता है। आज हाई बीपी और पेट दर्द की समस्या से बचना चाहिए। आज नया प्रेम मिल सकता है।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज सचेत रहने का दिन है। बिजनेस व नौकरी में दिन समान्य रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिना मतलब के वाद-विवाद से बचे। घटिया लोगों के चक्कर में पड़कर अपना नुकसान करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य है।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है। उधार दिया धन वापिस मिलेगा। बिजनेस में मित्र लाभ दिलायेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। जातक को स्वभाव और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज सफलता भरा दिन रहेगा। समाज में मान—सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस में लाभ होगा। ऑफिस में नया माहौल मन निराशा के भाव पैदा कर सकता है। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Related posts

13 May 2024 Ka Rashifal : आज रवि योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को मिलेंगे धन लाभ के शुभ अवसर, जानें 5 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 October Ka Rashifal : आज पूर्णिमा पर 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल