राशिफल

राशिफल 26 जून 2018 : मंगल की बदली चाल देखिए कैसा गुजरेगा दिन

मेष:
आध्‍यात्‍म की ओर झुकाव बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें। स्त्री और पानी से संभलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ:
आज दांपत्‍य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। छोटे-मोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। स्नेहीजनों से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन:
आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है। इससे सावधान रहना आवश्यक है।

कर्क:
दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां हो सकती हैं। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव हो सकता है। यात्रा- प्रवास में कठिनाई आ सकती है। ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह:
नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें।

कन्या:
आज बिना सोचे-समझे कोई भी कार्य न करें। ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही, प्रतिस्पर्द्धियों को भी परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे।

तुला:
आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं लेने देगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले भली-भांति सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक:
तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्टदायक हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोक के कारण मन दुःखी होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी आ सकती है।

मकर:
जीवन के हर क्षेत्र में आज का दिन लाभकारी साबित होगा। मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी।

कुंभ:
गणेशजी की कृपा से आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।

मीन:
आज मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतान की समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं। प्रतिस्पर्द्धी अपनी चाल में सफल होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 नवम्बर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

27 March 2023 Ka Rashifal : वृष और सिंह समेत इन चार राशि वालों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 November 2024 Ka Rashifal : आज देवउठनी एकादशी पर बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों पर होगी धन की बारिश, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk