राशिफल

4 अगस्त 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें। आज धनप्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी।

वृषभ:
आज आपके लिए मिश्रित दिन है। परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता हो सकती है। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।

मिथुन:
आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी। पुत्र एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

कर्क:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अधूरे कार्य आज पूरे करेंगे। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। विदेश में रहनेवाले स्वजनों से अच्छा समाचार मिलेगा।

कन्या:
आज का दिन कोई भी नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें। आज धन व्यय हो सकता है।

तुला:
आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक:
आज आप अनिश्चितता के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु:
आज सफलता न मिले तो हताश न होने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध पर संयम रखें। संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है। आज कोई यात्रा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धनखर्च हो सकता है।

मकर:
आज किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा ना लें। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे।

कुंभ:
चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

मीन:
गणेशजी आज आपको सलाह देते हैं कि क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। खर्च पर भी संयम रखें। धन से संबंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी की चिंता हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

11 नवम्बर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 नवम्बर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk