राशिफल

12 अगस्त 2018 : जानें रविवार ​का राशिफल

मेष:
स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ:
आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृपक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च हो सकता है।

मिथुन:
आज ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। आपके विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डाल सकते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। आज आपको लाभ होगा।

कर्क:
आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है।

सिंह:
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या:
नकारात्मक सोच मन में पैदा ना होने दें। किसी के साथ झगड़ा होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला:
मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:
नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारीगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु:
आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत हो सकता है। व्यावसायिक रूप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को दूर रखें। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर करें।

मकर:
खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की आशंका है। नकारात्मक विचार को मन से दूर रखें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। नौकरी-धंधा के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण हो सकता है।

कुंभ:
विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन और नए वस्त्र मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मीन:
घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहेगा। आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास पूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 March 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि व ध्रुव योग में होगा 6 राशियों को अर्थलाभ, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

2 सितम्बर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 07 जनवरी 2018, रविवार