राशिफल

12 नवंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आज अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। पौधों में पानी डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

वृष
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा । आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने अधिकतर कामों में आप सफल हो सकते हैं। आज आपका मन नये काम करने में लग सकता है। आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। आज पॉजिटिव नजरिया आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। कुमकुम का तिलक लगाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी।

कर्क
आज आपका दिन ठीक–ठाक रहेगा। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज व्यापार की गति मध्यम रहेगी। आज जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इलायची खाकर घर से बाहर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप जिससे भी मिलेंगे, वो व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। आज किसी काम में परिवार से सहयोग मिल सकता है। आज अपने करियर को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, आपके काम आसानी से होंगे।

कन्या
आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज नए विचार मन में आते रहेंगे। आज नई योजना बनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग भी लायेंगी। आज आप दूसरों के साथ खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब बेहतर होगा।

तुला
आज आपके मन में नए–नए विचार आ सकते हैं। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार की धीमी गति से आज आपका मूड थोड़ा खराब भी हो सकता है। आज माता की सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। गणेश जी की आरती करें, आप काम के प्रति चिंता मुक्त होंगे।

वृश्चिक
आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है। आज समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के वर्किंग लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु
आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके काम सफल होंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में अच्छी कामयाबी मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाएं रखें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, आपको उतनी अच्छी सफलता मिल सकती है। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपका दिन अनुकुल रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे| आज कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज अपने बेस्ट फ्रेंड से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पक्षियों को दाना डालें, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। आज आप कोई मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आज काम में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

19 दिसंबर 2021: जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 29 जनवरी 2018

7 नवम्बर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल