फतेहाबाद

किसानों ने जमकर जलाई पराली, उपायुक्त ने आर्म लाइसेंस रद्द करने के दिए आदेश

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद किसान पराली में आग लगाने में बाज नहीं आ रहे हैं। मजबूर होकर डीसी को सख्त कदम उठाने पड़े है। उपायुक्त ने नए आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर किसी किसान ने पराली में आग लगाई है तो उसके बंदूक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। ऐसा आदेश जारी होने के बाद किसानों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं प्रशासन के अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है कि किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक करें।

दीपावली के दिन अनेक गांवों में किसानों ने पराली में आग लगाई है। यहीं कारण है कि बृहस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। साथ ही आंखों में जलन भी पैदा हो रही थी। बता दें, प्रदेश में फतेहाबाद जिले के किसान पराली में आग लगाने में प्रथम स्थान पर है। अधिकतर किसानों ने दीपवाली की रात को पराली में आग लगा दी, जिस कारण शहर में स्मोग फैल गया। फतेहाबाद के भूना रोड़ बाईपास पर धुएं का गुबार छा गया। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उपायुक्त डा.जे.के. आभीर ने आदेश जारी कर कहा कि पराली का मुददा महत्पूर्ण है। फतेहाबाद में पराली जलाने के केस में काफी इजाफा हुआ है। अब अगर किसी किसान या उसके परिवार ने पराली जलाई और उसके पास बंदूक का लाइसेंस है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही नए आर्म लाइसेंस बनवाने के इच्छुक किसानों के संबंध में भी यह जांच की जाएगी कि उन्होंने अपने खेतों में पराली या अन्य फसली अवशेष जलाए थे या नहीं। ग्राम सचिव, सरपंच व पुलिस प्रशासन से ऐसे लाइसेंसधारी किसानों की सूची मांगी है जिन्होंने पराली जलाई है।

300 किसानों को दिया गया नोटिस
प्राथमिक दृष्टि से फतेहाबाद जिले में 1508 जगहों पर आग लगी है। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने केवल 300 किसानों की ​ही पहचान की है। ऐसे में उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए है कि नोटिस देने की कार्रवाई तेज करें ताकि किसानों में भय का माहौल पैदा हो।

प्रदेश में यहां सबसे ज्यादा जली पराली
प्रदेश में फतेहाबाद जिला ऐसा है जहां आंकड़ा डेढ़ हजार से पार जा चुका है। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही ये आंकड़ा 2000 के करीब पहुंच सकता है। सैटेलाइट से मिले सबूत के अनुसार प्रदेश में फतेहाबाद में 1508, कैथल में 1219, करनाल में 819, कुरूक्षेत्र में 733, सिरसा में 480, जींद में 390, अंबाला में 300, पलवल में 250 व यमुनानगर 201 स्थानों में किसानों ने पराली में आग लगाई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण, डीसी होंगे मुख्यातिथि

Jeewan Aadhar Editor Desk

टारगेट पर होती थी महिलाएं…पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार -विडियों देखें

एसपी ने सइकिल रैली निकालकर किया लोगों को नशे के प्रति जागरुक