राशिफल

30 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल लेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके सारे काम बनेंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से सही सलाह और मदद मिलेगी। आज कुछ पढ़ने या कुछ नया सीखने में रुचि होगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई रचना कर सकते हैं। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। कॉलेज में साथियों से मदद मिल सकती है। पार्टनर के सहयोग मिलता रहेगा। गणेश जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी भी स्थिति को लेकर ज्यादा संघर्ष करने या खुद को निराश करने से बचें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से पूरा हो सकता है। लक्ष्मी जी को पुष्प अर्पित करें, स्थिति बेहतर होगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें, धूल-प्रदूषण से उन्हें बचा कर रखें। शाम को कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपको कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कुछ अवसरों का फायदा आपको मिल सकता है। अचानक से धन लाभ भी होगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। किसी प्रियजन के सहयोग से काम पूरे होंगे। मनोरंजन से जुड़े कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा ।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। आपके मन की शंका भी दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। किसी के साथ बातचीत में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

धनु
आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है, जिसमें आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आज आसपास के लोगों से तारीफ मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ होगा। आज किसी नए कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। आप अपने मन की बातें पार्टनर से शेयर कर सकते हैं। आपको माता-पिता से सुख मिलेगा। गाय को चारा खिलाएं, आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। आप किसी बात को लेकर बेचैन हो सकते हैं। आपका मन कहीं भटक सकता है। आपको बच्चों की देखभाल की भी जरूरत है। पड़ोसी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। किसी के बारे में अपनी राय बनाने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लेना बेहतर होगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, मन शांत रहेगा।

कुंभ
आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम मेंशामिल होने की योजना बना सकते हैं। आपको आनंद की प्राप्ति होगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बढ़िया रहेगा।

मीन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से हर काम को सफल बनाने की ताकत रखेंगे। आपको बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में हरे पर्दे लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

26 April 2023: वृषभ, कर्क, धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, सभी राशियों का जानें राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 जनवरी 2023 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 August 2023 Ka Rashifal : शुक्रवार का चंद्र ग्रह करेंगे 4 राशियों को मालामाल, जानें 12 राशियों का फलादेश