राशिफल

29 मार्च 2019 : जानें शुक्रवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। मंदिर में फल दान करें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो छात्र दसवीं बोर्ड के सोशल साइंस विषय की परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

कर्क
आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों को लेकर भी आपको कुछ चिंता हो सकती है। अगर आज आप लकड़ी का फर्नीचर खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आज के लिए अपना प्लान टाल दें, क्योंकि आज पंचक है और पंचक के दौरान लकड़ी सेजुड़े कार्य करना वर्जित है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

सिंह
आज किसी भी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए।इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा विचार ना करें। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका काम आसानी से पूरा होगा।

कन्या
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है।महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज घर पर अचानक से कई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचे रहने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। आज मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं।आज कुल लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। आपको जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

धनु
आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरी मदद मिलेगी। आपके सभी कामों की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मकर
आज आप ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कुंभ
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य के लिये समाज में आपके नाम की चर्चा होगी। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मंदिर की साफ-सफाई मे अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपको अपने काम के लिये बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। शिवलिंग को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

Related posts

20 दिसम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 अगस्त 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल: 16 मार्च 2018, शुक्रवार