राशिफल

27 नवंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से कुछ ठिक रहेगी। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप विदेश में किसी स्नेही स्वजन से मिलने जा सकते हैं। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। समारोह का पूरा लाभ आपको मिलेगा। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। ‘श्री गणेशाय नम:’ मंत्र का 21 बार जप करें, घर से कलेश दूर होंगे।

वृष
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है। आज पड़ोसीयों के साथ मिलकर कोई सामाजिक समारोह भी करवा सकते हैं। लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घुमने जा सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। मछलियों को आंटे की गोलियां बना के खिलाएं। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा। आज दूसरों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। कोई भी नयी व्यवसायिक योजना शुरू करने से पहले उसकी समझदारी से प्लानिंग कर लेना जरूरी है। संयम और धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें। आज किसी समाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है।आज कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरुर ले लें। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी कर सकते हैं। मंदिर में गणपति को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिती बन सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरुरत है। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या
आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप वाणी के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। छोटी कारोबारी यात्रा भी हो सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बितेगा।

तुला
आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है।’ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें लाभ के अवसर प्राप्त होंगे|

वृश्चिक
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज किसी पर तुरंत भरोसा ना करें। मंदिर में घी का दीपक जलाएं,सुख समृद्धि मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं,सेहत ठीक रहेगी।

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चैंज भी कर सकते हैं। माता की सेहत पहले से थोड़ा बेहतर होगी। सही ढ़ग से नियमित उपचार कराने की जरुरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कुंभ
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिन भर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

मीन
आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

Related posts

13 जुलाई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

5 जुलाई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

13 अक्टूबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल