राशिफल

13 फरवरी 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

13 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आपकी राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दोपहर तक आपको मानसिक चिंताएं रहेंगी और आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे।उसके बाद आपके जीवनसाथी से प्यारी मीठी बातें होंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। लंबी यात्राओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा लेकिन परिवार में लड़ाई झगड़ा या किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का कोई बुजुर्ग बीमार हो सकता है।

वृष
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। साथियों से सहयोग मिलेगा। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में तरक्की होगी।

मिथुन
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम इच्छानुसार पूरे होने में परेशानी आएगी। ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे| दोस्तों से मुलाकात होगी। भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ायें, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आएंगी। आज आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। काम की अधिकता आपकी सेहत पर असर डालेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। तुलसी के पेड़ पर जल अर्पित करें ,आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

13 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा।। स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सिखने को मिलेगा । जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम पूरें होंगे।

कन्या
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। बुजुर्गों की मदद करने से आपको राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, परिवारिक रिश्ते अच्छें होंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जाएंगे। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। धैर्य और संयम रखने से सफलता मिलेगी। परिवार की समस्या हल होगी। कृष्ण जी को माखन का भोग लगाएं, कोई खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज गुस्से पर थोड़ा काबू रखें, नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। आपको नए काम के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरु करने की प्लानिंग करेगें। यदि आप चाहते है कि आपके नये काम में कोई रूकावट ना आए तो आप अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखें, व्यवसाय में आ रही रूकावटे दूर होंगी।

13 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी।व्यापार में बड़ा लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, सीनियर्स का स्पोर्ट मिलेगा।

मकर
आज थोड़ी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर पर जाएंगे। इस राशि के कंप्यूटर से जूड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। गाय को रोटी खिलाएं, मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको अपनों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा। आज आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे। मन्दिर में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, समाज में मान सम्मान बढेगा।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स बनेंगे| घरेलू काम से कहीं जाना पड़ेगा| कुछ पुराने मामले सुलझेंगे। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दूसरों के काम में दखल देने से आप बचें। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा।। नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी, जो भवीषय में लाभदायक होगी। मंदिर में फल बाटें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

13 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

26 नवम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 सितम्बर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 अगस्त 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल