राशिफल

25 मई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से कार्य करें सफलता कदम चूमेगी। कुछ कार्यस्थलों पर मशीनरी के बार बार खराब होने से परेशान आ सकती है, ऐसे में मशीनरी का स्थान परिवर्तन इसका समाधान होगा।

वृष
धन लाभ के साथ ही परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। अपने खानपान का खास ध्यान रखें। कई दिनों से आप के मन में बनी किसी दुविधा के बारे में झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

मिथुन
कम तो टालना की बजाय उसे समय पर करें। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कर्क
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करते हुए खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

सिंह
नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने की व्यस्तता के बीच आज भी आपके कुछ जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

कन्या
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।

तुला
नए व्यवसायिक अनुबंध से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के साथ ही धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक
अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है और आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। मानसिकता बदलते हुए पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

धनु
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। यदि किसी बात से परेशान हैं तो अपने विश्वसनीय लोगों के साथ विचार कर ही निर्णय लेवे। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मकर
गुस्से को छोड़ अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझे। बड़ों के अनुभव का लाभ लें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुम्भ
आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच धन संचय में सफल होंगे। लेकिन जोखिम के कार्यों से दूर रहते हुए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन
कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, ऐसा पल आने पर यदि आप हताश हो कर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई और लोगों का भी होगा।

Related posts

20 March 2025 Ka Rashifal : आज वज्र व सिद्धि योग में चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

23 September 2023 Ka Rashifal : आज शनिदेव रहेंगे 4 राशियों पर मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 मार्च 2022 : जानें रविवार का राशिफल