राशिफल

1 जून 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज के दिन आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। ज्यादा समय आराम करने में व्यतीत करेंगे। पॉजिटिव और मददगार लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे तो काफी अच्छा रहेगा। धर्म—कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से हल्की नोंकझोंक भी हो सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए एक पौधा लगाएं।

वृष
सोमवार का दिन काफी समय बाद खुशियां लेकर आ रहा है। पिछले काफी से जरुरी कामों में आ रही सारी अड़चने समाप्त हो जायेगी और बिजनेस में काफी पॉजिटिव परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक प्रगति होने से पैसों की कमी दूर होगी। किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं। लवमेट से संबंध मधुर रहेंगे। माँ दुर्गा की पूजा करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन
कार्यस्थल पर तनाव होने का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए स्वयं को शांत रखे और अच्छे समय का इंतजार करे। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच—समझ ले वर्ना नुकसान हो सकता है। केवल उन्हीं बातों पर गौर करे—जिनमें तथ्य और प्रमाण हो। काफी समय बाद जीवनसाथी के साथ रिश्ते रोमांटिक हो सकते हैं।

कर्क
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
आज आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। आपका बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज रास्ते में जाते समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। आज आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी । आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सारे काम पूरे हो जायेंगे।

कन्या
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें। आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता भी मिलेगी । आज आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियाँ आज समाप्त हो जाएगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे । आज आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुन्नी चढ़ाएं।

तुला
कानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

वृश्चिक
बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। धार्मिक माहोल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।

धनु
मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मुमकिन है कि आप झुंझलाहट या ख़ुद को फँसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे ख़रीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं।

मकर
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें।आज का दिन कारोबारियों के लिए बढ़िया रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुँचाने में मदद करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आज आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की वजह से आज आपको परेशानी हो सकती है। गौरी-गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाये, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ
अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है। अपने अच्छे लेखन के साथ आज आप किसी अकल्पनीय उड़ान पर जा सकते हैं।

मीन
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जायेगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। परिवार में आज सुख शांति का माहौल रहेगा। कई दिनों से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएगी। आज कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। देवी माँ को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।

Related posts

22 February 2024 Ka Rashifal : आज गुरु पुष्‍य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, मेष और सिंह सहित 5 राशियों को होगा जबर्दस्त लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 मई 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

22 नवंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk