राशिफल

4 जुलाई 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृष
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

मिथुन
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

कर्क
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पुरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

सिंह
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रक्खे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ेगा। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बिजनेस की फील्ड में अपने से कुछ वरिष्ठ साथियों से चर्चा करेंगे, साथ ही कुछ अच्छे आयडिया भी मिलेंगे।

तुला
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों की सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। महिलाएं घर की साफ-सफाई करेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। बेहतर होगा कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

धनु
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपनी दिनचर्या की नई रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। आज सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत ही। बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मकर
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चे भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

कुंभ
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज आपके अन्दर पाज़िटिव बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

मीन
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने का मौका मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी।

Related posts

26 April 2024 Ka Rashifal : आज अनुराधा नक्षत्र में 4 राशि के जातकों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

16 फरवरी 2019 : जानें शनिवार (माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 अक्टूबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल