राशिफल

6 अगस्त 2020: जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ आप समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन
वाद-विवाद से वचने की जरुरत है। नये रोजगार आपके लिए लाभप्रद रहेगा। यात्रा एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। परिवार में मंगल कार्य के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। शुभ समाचार मिलेंगे। खान पान पर नियंत्रण करें। किसी जरूरतनन्द को हरा वस्त्र दान करें। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क
नौकरी में परेशानी हो सकती है। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है। दौड़-भाग रहेगी। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नींद की कमी रहेगी। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। मंदिर में चना दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं। तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके साथ सब बेहतर होगा।

कन्या
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

तुला
कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपको फायदा भी हो सकता है। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। मंदिर में नारियल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक
नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं। पराक्रम से लाभ एवम मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है। धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है। स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलने का योग है। साझेदारी में नया रोजगार करने से बचें। श्री हनुमान कवच का पाठ करना आपके लिए हित प्रद रहेगा।

धनु
किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते है। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा होगा। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, करियर में सफलता जरूर मिलेगी।

मकर
आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको अच्छे फल जरूर मिलेंगे।

कुंभ
आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे। आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे। आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे। मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आप सभी काम में सफल होंगे।

मीन
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने में रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

Related posts

राशिफल 16 जुलाई 2018 : देखिए सप्ताह का पहला दिन कैसा गुजरेगा

18 दिसंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 20 मार्च 2018, मंगलवार